Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
8877674432
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोकाई में पिता ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Koderma, Kodarma
| Sep 3, 2026
MORE NEWS
पंचखेरो डैम में 45 लाख से बनेगा विश्रामागार, पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा विधायक डॉ नीरा यादव ने किया शिलान्यास कोडरमा। मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचखेरो डैम में पर्यटकों की सुविधा के लिए 45 लाख रुपये की लागत से विश्रामागार का निर्माण कराया जाएगा। जिला पर्यटन निधि योजना के तहत प्रस्तावित विश्रामागार निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कोडरमा की ओर से कराया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि पंचखेरो डैम कोडरमा जिले का एक महत्वपूर्ण और रमणीक पर्यटन स्थल है। यहां प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। विश्रामागार के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को ठहरने और आराम करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के विकसित होने से पंचखेरो डैम में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और आधारभूत सुविधाओं के विकास से पंचखेरो डैम को और बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शंभु सिंह, मुखिया सुनील यादव, पवन सिंह, अर्जुन यादव, महेश यादव, सदानंद वर्मा, सरयू वर्मा, संजय वर्मा, नरेंद्र सिंह, सतीश सिंह, हरिहर सिंह, रवि सिंह के अलावा विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026
जन्माष्टमी पर इस बार कन्हैया को लगेगा शुद्ध देसी माखन का भोग! 🦚🧈✨ झुमरी तिलैया में सूर्या होटल के समीप स्थित यादव देसी ऑर्गेनिक घी दुकान पर देसी गाय के शुद्ध दूध से पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया गया माखन उपलब्ध है। श्रीकृष्ण को लगाएं शुद्ध माखन का भोग और परिवार के साथ लें इसके स्वाद का आनंद। जहां परंपरा, शुद्धता और स्वाद—तीनों का संगम है। 🥛🐄 📍 यादव देसी ऑर्गेनिक घी, सूर्या होटल के समीप, झुमरी तिलैया #Janmashtami #Krishna #ShriKrishna #DesiMakhan #BilonaMakhan #OrganicGhee #DesiCowMilk #PureMakhan #Janmashtami2026 #Jharkhand #Koderma #JhumriTilaiya #KodermaNews
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026
सीबीएसई ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रिज़ली विद्यालय का शानदार प्रदर्शन तीन पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, कुशल गुप्ता ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। बी.पी.एम.जी. पब्लिक स्कूल, सुरियावां, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्र कुशल गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया, जबकि छात्र तनय तिग्गा एवं छात्र अंश केशरी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कुशल गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता में उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ-साथ ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिलीप कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान तकनीकी दक्षता एवं खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले कुशल गुप्ता को विशेष शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नोगी, सुधांशु कुमार, एकता कुमारी एवं प्रीतम हरी सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र कुशल गुप्ता एवं उनके प्रशिक्षक दिलीप कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कुशल गुप्ता को आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और ग्रिज़ली विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। साथ ही, तनय तिग्गा एवं अंश केशरी को भी उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों की कामना की।
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026
*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।* कोडरमा, चाराडीह: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में राधा रानी एवं बाल गोपाल साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक लग रहे थे। बच्चों ने भक्ति संगीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके उपरांत विद्यालय के सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा दही-हांडी एवं मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम पंडित, निदेशक अनिल कुमार, सह निदेशिका खुशबू गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, प्रेम, सद्भावना एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम उत्साह, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026
झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक के आसपास एसडीपीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026
भादी अमावस्या महोत्सव को लेकर बैठक, चार दिवसीय कार्यक्रम की जिम्मेदारियां विभिन्न संगठनों को सौंपी गईं झुमरी तिलैया। श्री भादी अमावस्या महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर श्री अग्रसेन भवन में विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रवाल महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा, माँ की लाडली एवं कोडरमा मारवाड़ी महिला संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग संगठनों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने की, जबकि संचालन महोत्सव के संयोजक प्रदीप खाटूवाला ने किया। बैठक में तय किया गया कि 8 सितंबर को आयोजित भव्य कलश शोभायात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मारवाड़ी युवा मंच एवं कोडरमा मारवाड़ी महिला संगठन संभालेंगे। वहीं शोभायात्रा में आकर्षक झांकी की सजावट की जिम्मेदारी मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा को दी गई है। 9 सितंबर को आयोजित संगीतमय मंगल पाठ की व्यवस्था की जिम्मेदारी माँ की लाडली को सौंपी गई। 10 सितंबर को अखंड ज्योत के साथ आयोजित भजनों के कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी श्री श्याम मित्र मंडल को दी गई। महोत्सव के अंतिम दिन 11 सितंबर को प्रातः होने वाले पूजन कार्यक्रम की जिम्मेदारी कोडरमा मारवाड़ी महिला संगठन को सौंपी गई है। वहीं संध्याकालीन कार्यक्रम की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से माँ की लाडली एवं मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा संभालेंगी। बैठक में सभी संगठनों ने आपसी समन्वय के साथ चार दिवसीय श्री भादी अमावस्या महोत्सव को भव्य, अनुशासित एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यक्रमों में अधिक से अधिक दादी भक्तों एवं समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विपुल चौधरी, अनूप खाटूवाला, बिनोद पिलानिया, अरविंद चौधरी, संतोष लड्ढा, संजय नरेडी, कृतिका मोदी, अंजुला खाटूवाला, उषा शर्मा, सारिका केडिया, आकृति चौधरी, रजनी अग्रवाल, ज्योति परशुरामपुरिया, नेहा जैन, सुमन सर्राफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026
शीला रानी हॉस्पिटल एवं बांझपन सेंटर, झुमरी तिलैया में हिस्टेरोस्कोपी से हाई रिस्क प्रेगनेंसी का हुआ सफल इलाज, डॉक्टर अलंकृता ने जटिल केस को दिया सफल अंजाम #Hysteroscopy #HysteroscopyTreatment #Gynecologist #WomenHealth #WomensHealth #HighRiskPregnancy #MTP #MedicalAchievement Alankrita Sinha Vivek Kumar SInha
Koderma, Kodarma | Sep 3, 2026