जगदलपुर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 4 फ्लैटों में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक-20 में चोरों ने गत रात्रि को सुने पड़े 4 फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की खबर लगने की बाद कॉलोनी वासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी का फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है।