जगदलपुर: कृषक उन्नति योजनान्तर्गत जिले के 39055 किसानों को अंतर की राशि का किया गया भुगतान,धरमपुरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राशि का हस्तांतरण किया गया।जिला स्तरीय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लगातार विकास कार्यों का सौगात दिया जा रहा है।