जगदलपुर: विशिष्ट बालक छात्रावास में हॉस्टल अधीक्षक और पुलिस में हाथापाई की खबर,सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने कराई सुलह
शहर में बस्तर हाई स्कूल प्रांगण से लगे विशिष्ट बालक छात्रावास में हॉस्टल अधीक्षक और पुलिस में हाथापाई की खबर सामने आई है ,मामले की जानकारी होते ही सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अमित भाटिया तत्काल विशिष्ट बालक छात्रावास पहुंचे और पुलिस अधिकारी और होस्टल अधीक्षक से बात की और दोनों के बीच समझौता करवा दिया ।