जगदलपुर: मोतीलाल नेहरू वार्ड में विधायक किरण देव ने किया आंगनबाड़ी ,सड़क और अन्य कार्यों का भूमिपूजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव द्वारा कराये जा रहे त्वरित विकास कार्यों के लिये मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासियों ने उनका अभिनंदन किया। स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवीन आंगनबाड़ी निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।