जगदलपुर: हाटगुड़ा मिडिल स्कुल के पास चाकू दिखाकर दारू पीने के लिए पैसे मांगने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौेर के नेतृत्व में टीम गठित कर,तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।आरोपी ने अपना नाम भारत बघेल बताया और चाकू से प्रार्थी को डराना धमकाना स्वीकार किया। अपराध स्वीकार करने पर आरोपी भारत बघेल से चाकु को बरामद कर, गिरफ्तार किया गया।