बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के गोल्डन ग्रीन पार्क के रहने वाले व्यक्ति को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के गोल्डन ग्रीन पार्क के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई मथुरा से घर कार से आया था। गोल्डन ग्रीन पार्क के पास गोल चक्कर पर दबंग शराब पी रहे थे। गाड़ी तेज चलने को लेकर दबंगों ने उसके भाई के साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी जिससे उसको चोटें आई हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है।