बरेली: रामपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, हादसे में 3 लोग हुए घायल
रामपुर रोड पर रविवार रात को सड़क किनारे खड़े वाहन से एक बाइक टकरा गई। हादसे में कुल तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज के शिवनगर निवासी नत्थूलाल ने जिला अस्पताल में बताया कि बहू राजेश कुमारी, नातिन और प्रेम शंकर रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गुजराल गांव में दावत खाने गए थे।