बरेली: कैंट के मानपुर चिकिटीया में बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
रविवार रात शादी से लौट रहे युवक की बाइक में कैंट थाना के मानपुर चिकिटीया में दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फरीदपुर थाना क्षेत्र के जादगांव के रहने वाले 29 साल के महेंद्र सिंह ने बताया वह मानपुर चिकिटीया गांव में मौसेरे भाई की बेटी की शादी में गया था।