बरेली: बिहार मान नगला में एक ही प्लाट को दो लोगों को बेचा, इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
एक महिला ने बिहार मान नगला में एक ही प्लाट को दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया। विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर इज्ज्तनगर पुलिस ने रविवार देर रात डेढ़ बजे महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और आरोपियों के खिलाफ गोली गलौज और धमकाने में मुकदमा दर्ज किया है।