बरेली: भोजीपुरा के गांव मझौआ गंगापुर में चकरोड काटकर लगा दिए पेड़, विरोध पर किसान को पीटा
भोजीपुरा के गांव मझौआ गंगापुर में एक दबंग ने अपने सात भाइयों के साथ मिलकर चकरोड काट लिया और पेड़ लगा दिए। जब किसान ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की है। गांव निवासी रूपराम ने बताया कि गांव में ही उनका खेत है। इस समय खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। आने जाने का एक ही रास्ता है।