बरेली: सोमवार को डीएम ऑफिस में पहुंचे किसान, डीएम से मिलकर की बड़ा बाईपास में गई जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग
अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसान सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार से मिले। किसानों ने बड़ा बाईपास पर गई जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने बताया कि एक मात्र सहारा खेती भी उनके पास से चली गई वे मज़दूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।