खगड़िया: बहरवा गांव में बीती रात सोए अवस्था में सांप काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिले के बहरवा गांव में सोए अवस्था मैं एक किशोरी की सांप ने काट लिया जिससे लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के बहरवा गांव के वार्ड 12 निवासी प्रमोद कुमार विन की 12 वर्ष से पुत्री सबीना कुमारी के रूप में की गई। मृतका के परिजन ने बताया कि किशोरी मां के साथ घर में सोई हुई थी। उसी दरमियान एक विषैला सर्प ने पाव में काट लिया।