खगड़िया: मंडल कारा में डीएम एसपी ने की छापेमारी, 13 कैदियों की गतिविधि पाई गई संदिग्ध
खगड़िया मंडल कारा में भी आज छापेमारी हुई है।डीएम अमित कुमार पांडे और एसपी चंदन कुमार की अगुवाई में बारी बारी से कैदी वार्डों की तलाशी ली गई।हालांकि इस छापेमारी के दौरान कोई प्रतिबंधित सामान तो बरामद नहीं हुए।लेकिन 13 कैदियों की गतिविधि संदिग्ध पाया गया। लिहाजा इन 13 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किए जाने को लेकर विभाग से अनुशंसा किए जाने का निर्णय लिया गया