खगड़िया: गंगा व बूढ़ी गंडक नदी में उफान, नगर परिषद क्षेत्र के लोहिया नगर में घुसा पानी
गंगा व बूढ़ी गंडक नदी में उफान आने के साथ ही एक बार फिर से नगर परिषद क्षेत्र के वार्डसंख्या 30 व 31 में कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। आलम यह है कि लोग अपने अपने घरों को छोड़कर अन्यत्र विस्थापित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 30 के कृ ष्णापुरी मोहल्ले, अघोरी स्थान मोहल्ला, वार्ड संख्या 31 के लोहिया नगर मोहल्ले के दर्जनों परिवार बाढ़ से विस्थापि