खगड़िया: कैथी में डायन होने का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने की महिला की हत्या, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
जिले के चौथम थाना इलाके के कैथी में पड़ोसियों ने डायन के नाम पर एक महिला की हत्या कर दी है। बदमाशों में 45 साल की लक्ष्मी देवी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।जिससे महिला ने मौके पर दम तोड़ दी। घटना तब हुई जब महिला अपने घर आ रही थी।इसी दौरान पड़ोस के विरेंद्र पासवान अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला पर हमला कर दिया।