चास: हरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट पर शातिर आरोपी जितेंद्र वर्णवाल गिरफ्तार
Chas, Bokaro | May 18, 2026 बोकारो जिले के हरला थाना पुलिस ने आज सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समय लगभग 12 बजे बताया गया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेन्द्र वर्णवाल के रूप में हुई है, जो सेक्टर-09 राजेन्द्र मोड़ झोपड़ी पट्टी का रहने वाला है।