अशोक नगर: नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष ने किया अशोकनगर के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ के पी यादव ने रविवार को दोपहर 3 बजे अशोकनगर के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार किसान हितों की रक्षा और उनकी सुविधा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है।