गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और एक सभासद की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़ के गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी और पालिका के सभासदों के बीच चल रहा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष जमीन की प्लॉटिंग में 18% के कमिश्न की बात तय की है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो पालिका अध्यक्ष और एक सभासद की बातचीत का है।