गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गढ़ कस्बे मे हाथों में पिस्टल लेकर घूम रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस जांच मे जुटी
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ कस्बे में हाथों में पिस्तौल लेकर घूम रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।