किशनगंज: जीविका दीदियाँ रचनात्मक कार्यक्रमों से मतदाताओं को कर रहीं प्रेरित
आगामी 11 नवंबर को होनेवाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चल रहा है।इस अभियान में जिले की जीविका दीदियां अहम भूमिका निभा रही हैं। बुधवार को 2 बजे जिले के सातों प्रखंडों में विभिन्न जीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी दीदियां घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रही है।