आबू रोड: आबूरोड में विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग
आबूरोड से खबर है जहां विश्व आदिवासी दिवस पर पूरा भाखर क्षेत्र आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। हजारों की संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर कार्यक्रमों में शामिल हुए।सियावा, मूंदरला, गिरवर, मुंगथला, निचलागढ़, उपलागढ़ सहित कई आदिवासी क्षेत्रों से भव्य रैलियां निकाली गईं, जिनमें युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।