प्रतापगढ़: चौबेपुर गांव के समीप युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर, किया गया प्रयागराज रेफर
चक गुतौली गांव निवासी अनिल वर्मा गुरुवार की रात 7:30 बजे एक बारात में शामिल होने जा रहा था जब वह चौबेपुर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी राहगीरों ने परिजनों को दी और उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।