प्रतापगढ़: कोतवाली देहात इलाके के कस्बे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीओ के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अराजक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार ड्रोन कैमरे से सतर्क नजर रखी जा रही है। गुरुवार को शाम 5 बजे सीओ नगर द्वारा थाना कोतवाली देहात इलाके के भीड़-भाड़, मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे निगरानी की गई। सीओ ने बाजारों और कस्बे में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।