प्रतापगढ़: रैया गांव के समीप घायल युवक बेहोश मिला, गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के रैया गांव निवासी राधेश्याम मौर्य उम्र करीब 32 वर्ष बाइक से किसी काम से बाजार गया हुआ था। वापस लौटते समय गांव के समीप सड़क के किनारे पड़ी गिट्टी के पास वह बाइक समेत गिरा पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजन पीअपने निजी वाहन से उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ लाए।जहां से उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।