प्रतापगढ़: रायपुर तिराहा के पास बाइक सवार को कार चालक ने मारी टक्कर, युवक को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया
रायपुर तिराहा के पास बाइक सवार को कर चालक ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रायबरेली जनपद के थाना जगतपुर बेरी गांव निवासी अजय कुमार गांव की सीमा को एक शादी समारोह में शामिल करने के लिए प्रतापगढ़ बाइक से लेकर आ रहा था जब वह दुर्घटना का शिकार हो गया।