प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे ने किया जीआरपी का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश
बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक रेलवे ने गुरुवार शाम 5 बजे थाना जीआरपी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व मिशन शक्ति अभियान को लेकर समस्त कर्मचारियों के साथ की मीटिंग भी किया।यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम लखनऊ विकास कुमार पांडेय ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।