सहजनवा: 25 वर्षों से जर्जर खड़ंजे पर चल रहा डुमरी-तिवरान मार्ग, पक्की सड़क न बनने से ग्रामीणों में नाराजगी, आवागमन हुआ दुश्वार
पाली क्षेत्र के डुमरी से तिवरान तक जाने वाला मुख्य ग्रामीण मार्ग पिछले 25 वर्षों से ईंट के खड़ंजे के सहारे चल रहा है। समय के साथ सड़क की हालत बदतर हो गई है और जगह-जगह ईंटें उखड़ने व धंसने से आवागमन मुश्किल हो गया है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है।