तिसरी: तिसरी सीओ ने बालू से लदा वाहन पकड़कर लोकाय पुलिस को सौंपा
Tisri, Giridih | May 9, 2026 तिसरी,सीओ अखिलेश प्रसाद ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लोकाय थाना प्रभारी को सौंप दिया। सीओ अखिलेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पलमरुआ के समीप बालू लदा ट्रैक्टर को रोकने पर ड्राइवर, ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। वहीं बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लोकाय पुलिस को सौंप दिए।