गुना: कांग्रेस के किसान आंदोलन में पहुंचे दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन, रुठियाई गादेर फतेहगढ़ बाईपास पर हुआ स्वागत
गुना में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 9 अप्रैल को किसान आंदोलन किया है। दोपहर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने गुना पहुंचे। रास्ते में रुठियाई गादेर घाटी गुना फतेहगढ़ बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर मुलाकात की। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ किसानों का लंबा काफिला दिखा।