अयोध्या में बनेगा सीता धाम, जसोदाबेन करेंगी भूमि-पूजनः परमहंस बोले- काशी-मथुरा के मंदिर दे दो, नहीं तो ताजमहल-कुतुबमीनार
Sadar, Varanasi | Feb 24, 2024 ज्ञानवापी पर मेरा रुख स्पष्ट है कि मुस्लिम समाज कोर्ट के आदेश का पालन करे। यदि कोई दंगा-फसाद हुआ तो फिर हम लोग ताजमहल और कुतुब मीनार समेत पूरे 40 लाख मंदिरों को भी वापस ले लेंगे। " ये बातें अयोध्या तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कही। वो काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से भी मुखातिब हुए।