माघ पूर्णिमा... काशी के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु हवन के साथ 1 महीने का तप पूरा कर रहे कल्पवासी; स्नान-दान से भक्त
Sadar, Varanasi | Feb 24, 2024 माघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान करने के लिए शनिवार को घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उगते सूर्य को जल चढ़ाने के साथ ही लोग गंगा में पुण्य की डुबकी लगाते रहे। माघ पूर्णिमा को गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यही वजह है कि जो श्रद्धालु संगम में स्नान नहीं कर पाते, वे काशी में गंगा स्नान कर दान-पुण्य करते हैं।