सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्मस्थली में 647 वां जयंती मनाई गई, लाखों की संख्या में रैदासी जुटें
Sadar, Varanasi | Feb 24, 2024 वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्म स्थली पर आयोजित 647 वां जयंती बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से रैदासी आते है। लाखों की संख्या में यहां भीड़ होती है। जिसको लेकर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा चाक - चौबंद व्यवस्था की गई है।