आगर: युवा संगम के तहत 4 अप्रैल को आगर जिला मुख्यालय पर प्लेसमेंट ड्राइव का होगा आयोजन
आगर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एवं जिला रोजगार कार्यालय आगर के द्वारा 4 अप्रैल को नेक्स्ट विजन कोचिंग क्लासेस पीताम्बरा हॉस्पिटल के पास बड़ा गवलीपूरा रोड छावनी आगर में युवा संगम के तहत प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रातः 11.30 बजे से 02 बजे तक आयोजित होगी।