आगर: राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार 3 अप्रैल को करेंगे आगर जिले का दौरा, बाबा बैजनाथ के दर्शन करेंगे
राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग मध्य प्रदेश शासन दिलीप अहिरवार 3 अप्रैल को आगर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। बुधवार रात 8 बजे जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार मंत्री अहिरवार 3 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10:00 बजे नलखेड़ा जिला आगर मालवा पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन करेंगे।