लोहरदगा: जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता: विधायक डॉ रामेश्वर उराँव, समय पर कार्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई
पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उराँव गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने आमजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।