चौसा: चौसा-मोहनिया मार्ग पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, कार चालक फरार
Chausa, Buxar | Jul 3, 2026 चौसा-मोहनिया मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग 6:00 बजे एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पचोखर गांव का निवासी था और काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक शाम करीब 6 बजे रोहिनिभान गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ।