देहरादून: लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई है: बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला
भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। आने वाले 100 दिनों में लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से देशभर में लाखों कार्यकर्ताओं के माध्यम से 6 करोड़ युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।