देहरादून: चांद वालिया गार्डन जीएमएस रोड में कांग्रेस की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
रविवार को दोपहर 3:30 बजे लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस की चांद वालिया, गार्डन,जीएमएस रोड, देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक हुई।टिहरी लोकसभा प्रभारी मंत्री मंत्री प्रसाद नेथानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में टिहरी लोक सभा सीट को जीतने की रणनीति पर मंथन किया गया।