देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने धोरण रोड के पास से दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान भी किया बरामद
रविवार को शाम 4:15 बजे राजपुर थाना पुलिस ने देहरादून के रायपुर निवासी दो शातिर चोरों वसीम और साजिद अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल टावर कि केबल, एक बैटरी और दो रेक्टिफायर बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 16-02-2024 को वादी मोहित कुमार द्वारा सहस्त्रधारा रोड पर लगे मोबाइल टावर से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।