देहरादून: बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी नेता रवींद्र जुगरान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- नए मतदाताओं पर पार्टी का है विशेष फोकस
सोमवार को सुबह 11.15 बजे बीजेपी मुख्यालय देहरादून में बीजेपी नेता रवींद्र जुगरान ने प्रेसकॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी नए मतदाताओँ पर विशेष फोकस करेगी। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओँ की जानकारी देने के साथ ही सरकार की रीति नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा। नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।