देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रविवार को दोपहर 1:30 कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा की दिल्ली में हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 35 उम्मीदवारों के नामो पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामो की घोषणा करेगी।