देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान किया जारी, बारिश और बर्फ़बारी की जताई संभावना
सोमवार सुबह 11 बजे मौसम विभाग ने उत्तराखंड में सोमवार से बारिश और बर्फ़बारी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक आज से चार दिन तक बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि 19 फ़रवरी की शाम से पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है।