5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात किसान पेट्रोल कोतमा के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के एक आरोपी को महज दो घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार , घटना उपरांत आरोपी भागने के फिराक में था , दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश....
ये है पूरा मामला -
5 और 6 सितंबर की दरमियानी किसान पेट्रोल पंप कोतमा में रात लगभग 1.30 बजे एक कैंटर ( मालवाहक वाहन) में तेल भरवाने के लिए ये लोग आते है, और कैंटर ( माल वाहक ट्रक) का ड्राइवर पास में ही सिगरेट/बीड़ी पीने लगा जिसका पंप कर्मचारी ने विरोध किया तो ड्राइवर एवं उसका साथी मानने की बजाए पंप कर्मचारी से बहस करने लगा, किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों की बहस को शांत कराया, और मामला शांत होने के बाद कैंटर ड्राइवर डीजल भरवाकर चला गया, लेकिन देर रात 1 बजकर 53 मिनट में ड्राइवर और उसका साथी मोटरसाइकल में पुनः आते है और एक लगभग 6 फिट के मोटे डंडे से पंप कर्मचारी पर हमला कर फरार हो जाते है, जिन्हें कोतमा पुलिस ने 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है