#शहडोल सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया औचक निरीक्षण
..
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सिविल अस्पताल ब्यौहारी का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
सीएमएचओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, चिकित्सकों, उपलब्ध संसाधनों सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#shahdol