नर्मदापुरम: नर्मदापुरम नगर पालिका सीएमओ ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल सप्लाई सुचारू रखने के निर्देश दिए
रविवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने आईआईटी के पास स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने जल प्रदाय शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुपरवाइजर्स को पेयजल सप्लाई सुचारू रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मीनाक्षी चौक स्थित पेयजल सप्लाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।