बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई 10 साल की कारावास की सजा
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। शुक्रवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना वर्ष 2023 में जरवल रोड थाना क्षेत्र में हुई थी। जिस मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।