बहराइच: रिसिया पुलिस ने रिसिया इलाके में हुई लूट की घटना का किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच जिले में रिसिया पुलिस ने लूट की एक घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल चालक और ई-रिक्शा चालक से लूट की थी।