बहराइच: सागरा गांव में तालाब में डूबकर बुजुर्ग की हुई मौत, वह तालाब पर चौकीदारी का करता था काम
बहराइच दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरा के दरगाह थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव निवासी कन्छेद एक तालाब पर चौकीदारी का काम करते थे। शुक्रवार को वह तालाब के पास थे, तभी पैर फिसलने से तालाब में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।