बहराइच: कुड़वा इलाके में आम की बाग में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पेट में पथरी की बीमारी से थी परेशान
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गीता देवी जो कल्लू गौढी ने आत्महत्या कर ली। वह पेट में पथरी की बीमारी से पीड़ित थी। गीता देवी ने जवाहरलाल वर्मा की आम की बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।